पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद

Published On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बुधवार रात गोलीबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में कल रात बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।उन्होंने कहा, “हमारे जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया लेकिन इस दौरान लांस नायक करनैल सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।” प्रवक्ता ने कहा कि लांस लायक एक बहादुर,उत्साही और एक ईमानदार जवान थे। देश उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा याद रखेगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts