धूल भरी आंधी के बीच सूरज की लुकाछिपी, ताममान में मामूली गिरावट

Published On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को धूल भरी आंधी (Dust Storm) के बीच आंशिक रूप से बादल छाये रहे जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। आंधी आने और बादलों के कारण पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में जारी प्रखंड गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी में कल रात न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह 8.30 बजे यहां सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम कार्यालय ने सोमवार से दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है। मौसम कार्यालय ने ट्वीट किया, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में तीन-चार मई को अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी (Dust Storm) और गरज के साथ छींटे पड़ने, दो-चार मई को उत्तर प्रदेश में, दो-तीन मई को पश्चिमी राजस्थान में और तीन मई को पूर्वी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

लोग पिछले कुछ हफ्तों से चल रही भीषण लू से परेशान

देश में लोग पिछले कुछ हफ्तों से चल रही भीषण लू से परेशान हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 122 वर्षों में अप्रैल सबसे गर्म रहा और औसत अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में रविवार को मई का पहला दिन भीषण गर्मी भरा रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लू से संबंधित चेतावनी को येलो की जगह ऑरेंज कर दिया गया था। दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर से पहले ही लू का असर शुरू हो गया था और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दोपहर बाद भी लू का प्रकोप जारी रहा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts