घर में घुसकर मारपीट करने का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: घर में घुसकर गाली-गलौच व मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 14 सितंबर 2024 को वासिल निवासी ग्राम मन्ना माजरा ने कुछ लोगो के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौच व मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। Kairana News

मंगलवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद अरशद निवासी ग्राम मन्नामाजरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना में नामजद आरोपी राशिद को पूर्व में ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगाई गई है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– यूनिफाइड पेंशन स्कीम के विरोध में अटेवाकर्मियों का प्रदर्शन

About The Author