सिलेंडर से घर में आग लगी, सामान जला, युवती झुलसी

Published On

Bhopa (राहुल कुमार प्रजापति)। गांव नंगला बुजुर्ग में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से जहां युवती झुलस गई, वही देखते ही देखते पूरे मकान में आग फेल गई। शोर शराब की आवाज सुनकर आए लोगों ने बड़ी मुश्किल आग पर काबू पाया तथा गैस सिलेंडर को घर से बहार निकाला।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग में मंगलवार को नूर मौहम्मद की बेटी मुशकुराना रसोई में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जिसमें युवती आग की चपेट में आने से झुलस गई और उसने शोर मचा दिया जिसके बाद सभी लोग घर से बाहर आ गए लेकिन आग पूरे घर में फैल गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर अनेक लोग आ गए तथा किसी तरह सिलेंडर को बहार निकालकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जानकारी की।

About The Author

Related Posts