अटल बिहारी पर हो सकता है दिल्ली के रामलीला मैदान का नाम

Published On

केजरीवाल ने कहा भाजपा को अब अपने प्रधानमंत्री जी का नाम भी बदल देना चाहिए | Ramlila Maidan

नई दिल्ली (एजेंसी)।

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के अनुसार रामलीला मैदान का नाम ‘अटल रामलीला’ मैदानरखने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय 30 अगस्त को होने वाली सदन की बैठक में लिया जा सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान का नाम बदलने के प्रस्ताव पर तंज कसते हुए कहा कि रामलीला मैदान इत्यादि के नाम बदलकर अटल जी के नाम पर रखने से वोट नहीं मिलेंगे। केजरीवाल ने कहा भाजपा को अब अपने प्रधानमंत्री जी का नाम भी बदल देना चाहिए। इससे शायद कुछ वोट मिल जायें क्योंकि अब उनके अपने नाम पर तो लोग वोट नहीं दे रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

About The Author

Related Posts