Etah Accident : एटा में सड़क हादसे में शिकोहाबाद के तीन लोगों की मौत, दो घायल

Published On

Etah Accident : सोरों में स्नान कर वापस लौट रहे थे कार सवार

फिरोजाबाद। रविवार सुबह के वक्त एटा जिले के रिजोर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में सास-बहू समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सभी लोग गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करके वापस शिकोहाबाद अपने घर लौट रहे थे। वहीं घायलों को आगरा में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज चल रहा है। Firozabad News

जानकारी के अनुसार शिकोहाबाद नगर ने स्टेशन रोड स्थित नेहरू एनक्लेव निवासी गोविंद अपने परिजनों के साथ रविवार अल सुबह गंगा दशहरा पर सोरों गंगा स्नान करने के लिए गए थे । उनके साथ गिरीश चंद्र जो कि भांडरी का रहने वाला है तथा पंडित का कार्य करता है, भी गया था । जहां से सभी लोग स्नान आदि करने के बाद वापस शिकोहाबाद लौट रहे थे। एटा की ओर से आ रही कार जैसे ही गांव बाकलपुर ईशन नदी के पास पहुंची, तभी बस को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि गाड़ियों को परखच्चे उड़ गए।

आनन फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इधर मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद डॉक्टरों ने पिंकी 25 साल पत्नी गोविंद, सरला 61 साल पत्नी स्व. महाराज सिंह और गिरीश चंद्र 45 साल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोविंद 30 साल और दया 14 साल की हालत नाजुक बनी हुई है। दया गिरीश चंद्र की भांजी है। घायल गोविंद ने बताया कि हम सभी लोग दशहरा पर सोरों घाट पर गंगा स्नान करके वापस घर लौट रहे थे। इधर सूचना मिलते ही एटा एसएसपी राजेश सिंह, एएसपी धनंजय कुशवाहा मौके पर पहुंच गए। शिकोहाबाद निवासी मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गोविंद की शादी भी कुछ माह पूर्व हुई थी Firozabad News

यमुना स्नान के दौरान डूबने से तीन की मौत, पसरा मातम

About The Author

Related Posts