पर्यटन मंत्री ने 8.72 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

जसराना तहसील में पर्यटन विकास और सौंदर्याकरण को दी गई नई गति

Sarvesh Kumar Picture
Published On

जसराना/फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Jasrana News: उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज रविवार शाम को तहसील जसराना के पाढ़म स्थित ऐतिहासिक परीक्षित कुण्ड प्रांगण में एक लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के कायाकल्प के लिए कुल 872.08 लाख रुपये (8.72 करोड़ रुपये) की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री द्वारा कुल 621.40 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का विधिविधान से लोकार्पण किया गया,

जिसमें परीक्षित कुण्ड पाढ़म लागत - 432.04 लाख रुपये से पौराणिक और ऐतिहासिक कुण्ड के पर्यटन विकास एवं सौंदर्गीकरण कार्यों का लोकार्पण किया गया। रामलीला मैदान खेरिया में 189.36 लाख रुपये से  खेल, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बाउंड्रीवॉल (चारदीवारी) निर्माण एवं अन्य  जन-आस्था के केंद्रों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंत्री जयवीर सिंह द्वारा 250.68 लाख रुपये की लागत वाली नई परियोजनाओं का शिलान्यास (भूमि पूजन) भी किया गया। इधर बड़े जखईया महाराज मंदिर जसराना के बड़े केंद्र के पर्यटन विकास एवं व्यापक सौंदर्याकरण कार्यों का शिलान्यास किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पर्यटन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जसराना के सपा विधायक सचिन यादव, अरांव ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, चेयरमेन एका माया देवी सागर, चेयरमेन फरिहा रेशम देवी कुशवाहा, पूर्व विधायक जसराना रामगोपाल पप्पू लोधी, जिला पंचायत सदस्य राजीव राजपूत, जिला महामंत्री अजीत राजपूत, जिला मंत्री शीलू सविता प्रधान आदि उपस्थित रहे।

Jasrana News

About The Author

Related Posts