जान लेवा हमले में फरार दो आरोपी किए गिरफ्तार, जेल भेजा

Published On

इलाहाबास में चुनाव रंजिश को लेकर गांव में हुई थी घटना

भोपा (सच कहूँ न्यूज)। गांव इलाहाबास में जानलेवा हमले में फरार दो चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्टल भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों को उन्हें जेल भेजा गया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव इलाहाबास निवासी अमित कुमार ने बीते बुधवार थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते गांव के ही जोनी, प्रवेश, मोनू व ऋषिपाल ने उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए अवैध हथियारों से धावा बोल दिया।

जिसमें उसकी माता सुदेश देवी व चचेरे भाई विक्की गोली लगने से घायल हो गए थे, घायलों का जिला चिकित्सालय के बाद मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार को फरार दो आरोपित जोनी उर्फ जोनित व प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया तथा जोनी से घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों उन्हें जेल भेजा गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts