मैरिज होम के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, दो गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: दो दिन पूर्व मैरिज होम के सामने से हैंडल लॉक तोड़कर चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। विगत मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला गुलशन नगर निवासी हारुण की बाइक को दो अज्ञात चोरों ने तीतरवाड़ा मार्ग पर स्थित मैरिज होम के सामने से हैंडल लॉक तोड़कर चोरी कर लिया था। मामले के सम्बन्ध में पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। Kairana News

बाइक चोरी की घटना मैरिज होम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके चलते चोरों की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई थी। गुरुवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार चोरी की घटनाओं में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मैरिज होम के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता हारुण व मुबारिक निवासीगण ग्राम तीतरवाड़ा बताया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों शातिर चोरों को जेल भेज दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– आर्यपुरी में चलाया ट्रैफिक जागरूकता अभियान, नियमों के पालन की अपील

About The Author

Related Posts