अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, एक की मौत, एक गम्भीर

Published On

सच कहूँ/तारिक सिद्दीकी
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक गम्भीर घायल हो गया।जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।घटना कस्बे के देवबन्द रोड़ पर म्हाड़ी के पास चकवाली रोड़ पर रात के समय की है। मिली जानकारी अनुसार थाना बड़ागांव क्षेत्र के गांव अंबेहटा चांद निवासी मोनू पुत्र सुन्डू व अविनाश पुत्र तेजपाल रामपुर मनिहारान से बाइक पर सवार होकर आपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह देवबन्द रोड़ पर म्हाड़ी के पास चकवाली रोड़ पर पहुचें तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गम्भीर घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

क्या है मामला

रात में गश्त कर रहे एसआई जसवीर सिंह को लोगों ने मामले की सूचना दी।सूचना पर पहुचीं पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया।जबकि मोनू की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुचें।जहा अविनाश की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोर्स्टमास्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक व घायल दोनों व्यक्ति नशे की हालत में थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts