Uttar Pradesh: पंकज चौधरी को सौंपी गई यूपी भाजपा की कमान, बने नए प्रदेश अध्यक्ष

Published On

UP BJP President Pankaj Chaudhary: लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। पार्टी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। चूंकि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल हुआ था, इसलिए पहले से ही उनके निर्विरोध चुने जाने की स्थिति बन चुकी थी। राजधानी लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। Uttar Pradesh News

प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के केंद्रीय प्रभारी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की। जैसे ही यह घोषणा हुई, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि यह पार्टी संगठन की मजबूती का प्रमाण है कि भाजपा आज देश और प्रदेश में निर्णायक भूमिका निभा रही है। Uttar Pradesh News

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी का ध्वज सौंपा

घोषणा के पश्चात भूपेंद्र सिंह चौधरी ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी का ध्वज सौंपा। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद के 120 नए सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने जानकारी दी कि पार्टी के प्राथमिक सदस्यों की संख्या 2 करोड़ 60 लाख तक पहुंच चुकी है और प्रदेश की 98 जिला इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय परिषद के लिए चुने गए प्रमुख नेताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र सिंह चौधरी, स्मृति ईरानी, स्वतंत्र देव सिंह और सूर्य प्रताप शाही शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पंकज चौधरी सात बार लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पार्टी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। ओबीसी समाज में प्रभावशाली माने जाने वाले पंकज चौधरी को मजबूत संगठनकर्ता के रूप में देखा जाता है। नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से प्रदेश में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। Uttar Pradesh News

About The Author

Related Posts