वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार (Thief Arrested) किया है, जिसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। शुक्रवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ अलीपुर रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता फैजान निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि आरोपी से बरामद बाइक दिल्ली से चोरी हुई है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– बाईक सवार युवकों ने बच्चे को मारी टक्कर, घायल

About The Author

Related Posts