नगर पालिका परिषद द्वारा कराया महिला सशक्तिकरण सम्मेलन

Published On

शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद । पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति समारोह – 2025 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद द्वारा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि विजय शिवहरे एमएलसी व अध्यक्षता विष्णु सक्सेना महानगर उपाध्यक्ष ने की । कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने संबोधित करते हुए अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । राजमाता ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ सतीप्रथा जैसी कुरीतियों को रोका। विधवाओं के पुनर्विवाह की शुरुआत की, राजमहल में महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप करके उनको सशक्त बनाने का प्रयास किया। इसके साथ-साथ कई हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया, प्याऊ, गौशालाएं, महिला शिक्षा के लिए विद्यालय, नदी किनारे घाटों के साथ-साथ पहली बार डाक व्यवस्था एवं गोपनीय तथा गुप्तचर व्यवस्था प्रारंभ की। जिससे प्रेरित होकर वर्तमान की भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार कार्य कर रही है विरासत के साथ विकास भी के स्लोगन पर कार्य करते हुए भारत माता के वैभव को पुनः स्थापित करने में पीएम मोदी एवं सीएम योगी निरंतर प्रयत्नशील है ।

सम्मेलन को कार्यक्रम संयोजक पालिकाध्यक्ष रानी गुप्ता , समाजसेवी राजीव गुप्ता, बीडीएम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादुवेंद्र, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सक्सेना, बीजेपी नगर अध्यक्ष शिवम दीक्षित, सह संयोजक नीता धनकर, कार्यक्रम संचालिका मोनिका सिंह ने संबोधित किया । इस मौके पर विष्णू सक्सेना, मीरा शर्मा, अल्पना चौहान, आशा भट्ट, कुमुद वाला, माधुरी भारद्वाज, पालिका के कार्यालय अधीक्षक हृदयराम यादव , विनीता भारद्वाज, मिनी बंसल, सुनीता बंसल, सोनम गिहार, सभासद मोहित बंसल, अशोक दिवाकर, सनी दिवाकर , अरविंद गुप्ता, संदीप, राजकुमार जैन, कप्तान सिंह, गगन कठेरिया, सुशील जैन , निर्देश यादव, आशीष कठेरिया , धर्मेंद्र राजपूत, राघवेंद्र, दिलीप प्रजापति सहित स्वयं सहायता समूह एवं अन्य समाजसेवी संगठनों के सदस्य आदि थे ।

About The Author

Related Posts