कैराना में सैंकड़ों जिंदगी लील चुकी यमुना, हुक्मरान खामोश

Published On

श्रद्धालुओं व जनसामान्य के स्नान हेतु यमुना पर पक्का घाट नही बनवा सके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और हुक्मरान | Kairana News

  • प्रशासन की उदासीनता के चलते असमय मौत की नींद सो रहे लोग, मृतकों में ज्यादातर युवा शामिल

कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Yamuna: कैराना में यूपी-हरियाणा सीमा से होकर गुजर रही कालिंदी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं हुक्मरानों की बेरुखी के चलते लोगो के लिए काल बनकर रह गई है। पक्के घाट का निर्माण न होने के कारण स्नान के लिए आने वाले दर्जनों लोग हर वर्ष यमुना में बने गहरे कुंडों में समा जाते है। मृतकों में ज्यादातर नौजवान शामिल है। Kairana News

पहाड़ों की कंदराओं से निकलकर मैदान में बहने वाली यमुना को पौराणिक कथाओं में जीवनदायिनी कहा गया है। यमुना की महत्ता के चलते विद्वानों ने इसे अनेकों नाम दिए है। श्रद्धा एवं समृद्धि के दृष्टिकोण से मानव जीवन में यमुना का महत्व अवर्णनीय है। लोक कथाओं में यमुना को मोक्षदायिनी तक कहा गया है। लेकिन कैराना में यूपी-हरियाणा सीमा से होकर गुजर रही यमुना स्नान हेतु आने वाले बाशिंदों के लिए किसी अभिशाप से कम नही है। पक्का घाट निर्मित न होने से यमुना में बने गहरे कुंड यहां स्नान के लिए आने वाले लोगो के लिए मृत्यु के द्वार खोल रहे है। यमुना पर पक्के घाट के निर्माण की मांग निरन्तर होती रही है। Kairana News

लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते यमुना पर आजतक पक्के घाट का निर्माण नही हो सका है। नतीजन, हर साल दर्जनों लोग यमुना की गहरी कोख में समा रहे है। इनमें ज्यादातर युवा पीढ़ी के लड़के शामिल रहते है। स्थानीय समाचार-पत्रों में यमुना में डूबने से होने वाली मौतों के दर्दनाक समाचार आये दिन छपते रहते है। क्षेत्र के अनेकों गैर-सरकारी संगठनों के लोग भी यमुना पर पक्का घाट बनवाये जाने की मांग प्रशासन व सरकार से करते रहे है। लेकिन परिणाम अभी तक शून्य रहा है। अकेले कैराना क्षेत्र में यमुना सैंकडों लोगो का जीवन लील चुकी है। शायद मौतों का यह आंकड़ा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए पर्याप्त नही है। Kairana News

वहीं, एसडीएम कैराना स्वप्निल कुमार यादव का कहना है कि यमुना पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रशासन निरन्तर प्रयासरत है। इस सम्बंध में एक दिन पूर्व जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की हुई थी, जिसमें यमुना पर होने वाले हादसों पर अंकुश लगाए जाने को लेकर गहन चर्चा की गई थी। जिला प्रशासन मानव जीवन की रक्षा हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हादसों को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर तमाम बंदोबस्त किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:– फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर लाखों रुपए ठगने वाला आरोपी काबू

About The Author

Related Posts