योगी का एक्शन: मीट फैक्ट्री के बाद अब हाजी याकूब के अस्पताल पर एक्शन, सील

Published On

लखनऊ (एजेंसी)। पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। मेरठ में बुधवार सुबह पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के हापुड़ रोड पर बने माय सिटी हॉस्पिटल पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर जावेद हुसैन एवं डॉक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में सीलिंग की कार्रवाई की गई। सुरक्षा की दृष्टि से नौचंदी थाने से पुलिस फोर्स को साथ भेजा गया। डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि यह हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था।

2019 से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया रिन्यूअल

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि 2019 से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल नहीं कराया गया था। इस संबंध में इन्हें तीन बार नोटिस भी दिए गए लेकिन, उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया। लिहाजा इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि और भी इस तरह के अस्पताल निशाने पर हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन को रिन्यूअल नहीं कराया गया है। अब पोर्टल पर आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण ज्यादा सख्ती नहीं की गई थी, लेकिन अब सख्ती की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts