Earthquake: भूकंप के जोरदार झटके, तीव्रता 6.6, घरों से लोग निकले बाहर

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मनीला (एजेंसी)। Earthquake: दक्षिणी फिलीपींस के दावाओ आॅक्सिडेंटल प्रांत में मंगलवार को भूकंप के जोर दार झटके महसूस किए गए गए। फिलीपीन इंस्टीट्यूट आॅफ वोल्केनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गयी। संस्थान ने कहा कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 9:39 बजे महसूस किए गए। इसका केंद्र बलुत द्वीप से लगभग 434 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में धरती की सतह से 122 किमी की गहराई में सारंगानी शहर में था। सुनामी का कोई खतरा नहीं है। उल्लेखनीय है कि प्रशांत “रिंग आॅफ फायर” के साथ स्थित होने के कारण द्वीपसमूह फिलीपींस में अक्सर भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके

इंडोनेशिया के पुलाउ-पुलाउ तलौद में मंगलवार को भूकंपक के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार मंगलवार को तड़के 01.39 बजे महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 माफी गयी। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 100.1 किलो मीटर की गहराई में 4.73 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 127.50 डिग्री पूर्वी देशांतर में था।

About The Author

Ad Ad

Related Posts