पानीपत के सुमित दहिया ने लहराया कजाकिस्तान में भारत का परचम!

Panipat News
पानीपत के सुमित दहिया ने लहराया कजाकिस्तान में भारत का परचम!

पानीपत (सन्नी कथूरिया)। दिल में अगर कुछ करने की चाह हो तो हो नहीं सकता कि आपको आपकी मंजिल ना मिले। मुश्किल से मुश्किल राह भी आसानी से पार हो सकती है। यह साबित करके दिखाया है, 17 वर्षीय सुमित दहिया ने। शहर के टीडीआई निवासी सुमित दहिया ने अस्ताना कजाकिस्तान में हुई एएसबीसी एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियन 2024 (Asian Youth Boxing Champion 2024) में कांस्य पदक हासिल करके हरियाणा प्रदेश का ही नहीं बल्कि अपने माता-पिता का नाम भी रोशन किया है।

एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 27 अप्रैल से 7 मई तक आयोजित की गई थी। इस चैंपियनशिप में कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। सुमित दहिया ने बताया कि उनका पहला मैच कोरिया के साथ हुआ था और दूसरा कजाकिस्तान के साथ हुआ। सुमित दहिया के शानदार प्रदर्शन पर परिवार और शिवाजी स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग एकेडमी में खुशी का माहौल है। Panipat News

बेटे पर गर्व

सुमित दहिया की मां रेखा देवी ने कहा कि उनके बेटे ने जो मुकाम हासिल किया है, यह सुमित की दिन-रात की गई मेहनत का परिणाम है। इसके लिए वह उनके कोच साहब का भी धन्यवाद करती हैं और कहती हैं कि मुझे अपने बेटे पर गर्व है, जो अपने प्रदेश का ही नहीं देश का नाम भी रोशन कर रहा है। Panipat News

Viral Video, Gulab Jamun Dosa Recipe: समोसे के बाद अब डोसे पर ‘अत्याचार’ !

सुमित ने पिछले दिनों ऑल इंडिया ट्रायल में 6 फाइटें जीती थी। यह ट्रायल रोहतक में हुई थी। सुमित दहिया ने इसके आधार पर नेशनल कैंप में भाग लिया। उन्होंने यहां अपने खेल में तकनीकी सुधार किया। उन्होंने 3 से 10 मार्च को यूरोप में आयोजित यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में 67 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। उन्होंने यहां शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता और आज उन्होंने कजाकिस्तान में हुई चैंपियनशिप में भी कांस्य पद हासिल किया है। कुछ बनने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया से काफी दूरी बनाए रखी और दिन-रात कड़ी मेहनत करते रहे।

एक ही सपना, देश के नाम स्वर्ण पदक जीतना Panipat News

सुमित दहिया ने फोन पर बताया कि वह मुक्केबाजी में लगातार कड़ी मेहनत कर रहा है। उसके खेल में सुधार आ रहा है। मुक्केबाजी में दम लगाने के साथ तकनीकी भी जानकारी ले रहे हैं। उसका सपना वर्ल्ड एथलेटिक्स और एशियाई खेलों में देश के नाम स्वर्ण पदक जीतना है। वह इसको लेकर लगातार कड़ी मेहनत कर रहा है।

Gold Price Today: सोने की कीमत ‘40,000’ रुपये बढ़ी। अगले साल ’85 हजार’ तक की संभावना!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here