टेनेसी में बाढ़, 21 लोगों की मौत, 50 लापता

Published On

वाशिंगटन (एजेंसी)। टेनेसी में सप्ताहांत आई बाढ़ से 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। अमेरिकी मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है। एनबीसी ने हम्फरेज काउंटी शेरिफ क्रिस डेविस के हवाले से बताया कि मरने वालों में जुड़वां बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच, न्यूयॉर्क टाइम्स ने रविवार को बताया कि टेनेसी में अचानक आई बाढ़ में 22 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लापता हैं। हम्फरेज काउंटी शेरिफ कार्यालय के उपमुख्य रॉब एडवर्ड्स ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि मृतकों में सात महीने के जुड़वां बच्चों सहित कई बच्चे शामिल हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टेनेसी में बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आवश्यक सहायता का वादा किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हम्फरेज काउंटी में ग्रामीण सड़कें और राजमार्ग बाढ़ के पानी में डूबने से अवरूद्ध है, कई घर डूब गए और चार हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। टेनेसी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने प्रांत में आपातकाल की घोषणा की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts