हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रेलवे ट्रैक प...

    रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हाथ पर बना है एके47 का टैटू

    Gurugram News
    सांकेतिक फोटो

    गुरुग्राम (सच कहॅूँ न्यूज)। Gurugram News: बिजवासन से गुरुग्राम के बीच रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। शव की सूचना मिलने पर जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे ले लिया है। युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के एक हाथ पर एके-47 का टैटू गुदा हुआ है। युवक ने काली जींस, काली टी-शर्ट पहनी हुई है। Gurugram News

    युवक का शव पटरी के साथ पड़ा मिला है। शरीर के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या वह गाड़ी की चपेट में आकर हादसे का शिकार हुआ है। पुलिस ने शव को मॉच्युर्री में रखवा दिया है। पुलिस ने आम लोगों से भी युवक की पहचान के लिए आग्रह किया है। पुलिस रेलवे पटरी के आस पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी पूनम के अनुसार प्रथम दृष्टया लगता है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: अवैध कालोनी में चला प्रशासन का पीला पंजा