चोरों के हौसले बुलंद, तीन दुकानों के टूटे ताले

Published On

डीवीआर, बूफर, नगदी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) अबोहर सीतो गुन्नों के अंदर चोरों के हौसले दिनों-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस अपने प्रयासों पर काफी चोरों को पकड़ने की कोशिश करने के बावजूद भी चोर चोरी की घटनाओं को देने से बाज नहीं आ रहे। जानकारी देते हुए मोबाइल केयर संचालक अरुण कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर एक चोर आया और उनके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को डंडों की मदद से तोड़ दिया और दुकान में लगे ताले तोड़ने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें:– Punjab Politics: पंजाब में कानून-व्यवस्था पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वहीं दूसरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रकाश सिंह ने बताया कि उनकी निरंकारी बरतन भंडार की दुकान के अंदर कुछ चोर अंदर दाखिल हुए और उनकी दुकान से दुकान के ताले तोड़कर डीवीआर एलसीडी, कुछ नगदी वे डॉक्यूमेंट लेकर चोर फरार हो गए। इसके अलावा तीसरी घटना संबंधी जानकारी देते हुए दुकान मालिक 29 कैफ एंड बेकरी के संचालक देवेंद्र ने बताया उनकी दुकान के चोरों ने ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कंप्यूटर कांटा व बूफर फरार हो गए। दुकानदारों ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। उन्होंने जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग की है। वही सीतो गुन्नो चौकी के मुंशी जसदीप ने बताया कि सीतो गुन्नो की दो दुकानों पर चोरी हुई है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts