हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home अन्य खबरें तेरे दीवाने, ...

    तेरे दीवाने, तेरी राहों में फूल बिछाए बैठे हैं…

    MSG

    प्यासी रूहें.. पुकार रही हैं, पिया मेरे कब आओगे|
    दर्शन की ये प्यास ओ रब्बा, आकर तुम्हीं बुझाओगे|

    तेरे दीवाने, तेरी राहों में फूल बिछाए बैठे हैं|
    ईद दिवाली साथ मनेगी, आस लगाए बैठे हैं|
    पतझड़ के इस मौसम में कब बहारें लाओगे??
    प्यासी रूहें.. पुकार रही हैं, पिया मेरे कब आओगे|
    दर्शन की ये प्यास ओ रब्बा, आकर तुम्हीं बुझाओगे|

    msg

    बेरहम हुई दुनिया सारी, दया धर्म की बात नही|
    सब लगता है सूना-सूना जब से तुम साथ नही|
    सूख चुका आँखों का पानी कितना और रुलाओगे??
    प्यासी रूहें.. पुकार रही हैं, पिया मेरे कब आओगे|
    दर्शन की ये प्यास ओ रब्बा, आकर तुम्हीं बुझाओगे|

    पूरी दुनिया इक पासे…. इक पासे प्यार तुम्हारा है|
    इस धरती से उस अम्बर तक, तुम बिन कौन हमारा है|
    दास तेरा ये पूछ रहा है, क्या- क्या तुम लिखवाओगे??
    प्यासी रूहें.. पुकार रही हैं, पिया मेरे कब आओगे|
    दर्शन की ये प्यास ओ रब्बा, आकर तुम्हीं बुझाओगे|

     त्रिदेव दुग्गल
    युवा कवि एवं गीतकार
    मुंढाल खुर्द (हरियाणा)

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here