हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home देश दु:खद: बेटे क...

    दु:खद: बेटे को बचाने में मां हुई राख

    बरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में बरेली के किला थाना क्षेत्र में दीपावली की रात घर में लगी आग में फंसे जिगर के टुकड़े को बचाने के लिये एक मां की झुलस कर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक नगर रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि कटरा मानराय (बड़ा बाजार) में कारोबार करने वाले पंकज अरोडा के गोदाम के ऊपर ही घर है। गुरुवार कल रात करीब 8:30 बजे अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। देखते ही देखते घर और गोदाम आग का गोला बन गया। पंकज उनकी पत्नी अलका (32) और बेटी (08) किसी तरह भागकर बाहर आ गए ,जबकि दो वर्ष का बेटा अंदर ही फस गया।

    क्या है मामला:

    पंकज की पत्नी अलका उसके बचाने के लिए आग की लपटों में घुस गई, हालांकि बेटे को तो पड़ोसियों ने छत के सहारे बचा लिया लेकिन अलका अंदर ही फंसा गईं और बाहर न निकल सकीं। उनका कंकाल घर की सीढ़ियों पर मिला। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।अलका का शव पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है। भोर होने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग की लपटों पर काबू पाती रहीं। सुबह तक आग सुलगती रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।