हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश 10 ब्लॉकों से...

    10 ब्लॉकों से भारी तादाद में पहुंची शहीदों की श्रद्धांजलि नामचर्चा में साध-संगत

    Dhamtan Sahib News
    10 ब्लॉकों से भारी तादाद में पहुंची शहीदों की श्रद्धांजलि नामचर्चा में साध-संगत

    Tribute Martyrs: धन्य धन्य कहने के काबिल होती हैं वो रुहें जो सतगुरु से आखिरी श्वास तक ओड़ निभा जाती है

    धमतान साहिब (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहे ब्लॉक धमतान साहिब के सेवादार सचखंडवासी शहीद डॉ. प्रवीन इन्सां, नेत्रदानी अनिल इन्सां, नेत्रदानी राकेश इन्सां, हरिकेश इन्सां, मंगत राम इन्सां तथा सचखंडवासी 85 मैम्बर दयाचंद इन्सां के नामित नामचर्चा गांव खरड़वाल के खेल स्टेडियम में आयोजित की गई। Dhamtan Sahib News

    नामचर्चा में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ब्लॉक धमतान साहिब के अलावा, धनोरी, नरवाना, उचाना, उकलाना, टोहाना, सरसा, राजसिंधु, नगुरा सहित अन्य कई ब्लॉको से सेवादार व साध-संगत पहुंची। नामचर्चा में पहुंचे 85 मेंबर सतपाल टोहाना ने कहा कि धन्य धन्य कहने के काबिल होती है वो रुहें जो सतगुरु से आखिरी श्वास तक ओड़ निभा जाती है। ये सभी रुहें ऐसी ही रुहें थी।

    विभिन्न राज्यों के 85 मेंबर और जिम्मेवारों ने नामचर्चा में पहुंचकर किया शहीदों को नमन | Dhamtan Sahib News

    इससे पहले नामचर्चा में पहुंचे कविराज भाइयों ने पवित्र ग्रंथो में से चेतावनी प्रथाएं वैरागमयी भजन गाकर गुरु यश गाया और पूज्य गुरुजी के डेरा सच्चा सौदा के शहीदों को लेकर किए गए वचन सुनाए। इसके साथ ही शहीद सेवादारों के परिजनों की ओर से 13 जरुरतमंदों को कम्बल और राशन वितरित किया गया।

    शहीद सेवादारों व 85 मेंबर दयाचन्द इन्सां की याद में 13 जरूरतमंद परिवारों को कंबल व राशन दिया

    वर्णनीय है कि मानवता भलाई कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले गांव खरड़वाल के 4 सेवादारों व लोन से एक सेवादार 17 जनवरी 2016 को सड़क हादसे में सचखंड जा विराजे थे, तब से लेकर हर साल इन शहीद सेवादारों की याद में नामचर्चा का आयोजन किया जाता है व पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्य किये जाते हंै। इस मौके पर 85 मेंबर हरियाणा, 85 मेंबर यूपी, 85 मेंबर हिमाचल प्रदेश, 85 मेंबर दिल्ली, 85 मेंबर अन्य राज्य (गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़) ब्लॉकों गांवों से प्रेमी सेवक, 15 मेंबर, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्य व बड़ी संख्या में साध संगत ने नामचर्चा में पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

     दयाचंद इन्सां जैसे सेवादार को नमन है | Dhamtan Sahib News

    85मेंबर दयाचंद इन्सां के साथ सेवा करने का मौका मिला। दया चंद जी बहुत ही सीधे साधे देसी बंदे थे। सिर्फ सतगुरु से मतलब रखने वाले इंसान थे। जब भी कहीं भी सेवा का संदेश इन्हें लगता ये उसी समय तैयार हो जाते थे। दरबार के किसी भी संदेश पर बिना किन्तु परंतु किए अपने आखिरी समय तक सेवा करते हुए ओड़ निभाकर सतगुरु के चरणों में जा विराजे। ऐसे सेवादार को हम नमन करते हैं।        -शीशपाल इन्सां, 85मेंबर, हिमाचल प्रदेश

    जहां भी सेवा का पता लगता, बिना देरी के पहुंच जाते थे सभी सेवादार

    1990 से दयाचंद इन्सां और हम सभी सेवा में एक साथ जाते थे। इसके साथ ही जो ये 5 नौजवान है ये भी बेमिसाल सेवा ब्लॉक में और दूर दूर तक जाकर भी करते थे। ये सभी सेवादार धन्य कहने के काबिल है। कई कई रातें ये सेवा में जागते रहते। जब भी इन सेवादारों को किसी सेवा के बारे में पता लगता तो ये बिना देरी किए उस सेवा को पूर्ण कर देते थे।        –पुरूषोतम टोहाना

    धन्य है ये सेवादार और इनके परिवार | Dhamtan Sahib News

    आज ही के दिन 9 साल पहले ये सेवादार मानवता की सेवा करते हुए ओड़ निभा गए। तब से लेकर हर साल पूज्य गुरु संत डॉ. एमएसजी की शिक्षाओं पर चलते हुए नामचर्चा का आयोजन किया जाता है और मानवता भलाई के कार्य किए जाते है। आज भी 13 परिवारों को राशन और कंबल वितरित किए गए है। इन सभी शहीदों के परिवार दृढ़ विश्वासी परिवार हैं। धन्य थे ये सेवादार भाई, जिन्होंने अपना पूरा जीवन डेरा सच्चा सौदा के दिखाए मानवता भलाई के कार्यों को करने में लगाया।       – रामपाल टोहाना 85 मेम्बर हरियाणा

    सचखंडवासी 85 मैंबर दयाचंद इन्सां को भी दी श्रद्धांजलि

    नामचर्चा में शहीद सेवादारों के साथ साथ हिमाचल के 85 मैंबर सचखंडवासी दया चंद इन्सां को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उनके परिवारजनों ने भी जरूरतमंदों को कंबल व राशन वितरित किए। डेरा सच्चा सौदा के जिम्मेवारों ने सचखंडवासी दयानंद इन्सां को स्मरण करते हुए उन्हें मिलनसार, सतगुरु के प्रति समर्पित व्यक्तित्व का धनी बताया तथा उनके साथ बिताए पलों को याद किया। वर्णनीय है कि बीती 8 जनवरी को शहीद राकेश इन्सां के चाचा और हिमाचल प्रदेश 85मेंबर दया चंद इन्सां अपनी श्वांसों रूपी पूंजी को खर्च कर मालिक के चरणों में जा विराजे थे। Dhamtan Sahib News

    Welfare Works: ब्लॉक मलोट के एमएसजी आईटी विंग सेवादारों की मानवता की सेवा में नई पहल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here