हरियाणा के 12 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित

Haryana Flood News
सीएम मनोहर लाल ने यह ऐलान करते हुए कहा कि इन जिलों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाएगा।

प्रदेश में 399 प्रोजैक्टों को हुआ नुकसान, 35 लोगों की मौत

  • 400 करोड़ से अधिक का आर्थिक नुकसान | Haryana Flood News

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। हरियाणा सरकार (Haryana Sarkar) ने 12 जिलों को बाढ़ग्रस्त घोषित किया है। सीएम मनोहर लाल ने यह ऐलान करते हुए कहा कि इन जिलों के लिए विशेष राहत पैकेज दिया जाएगा। अब तक बारिश से 399 सरकारी बड़ी योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। इससे राज्य को 90 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस पर सरकार 230 करोड़ रुपए का खर्च करेगी। वहीं बिजली विभाग को भी काफी नुकसान हुआ है। इसके लिए सरकार पर 22 करोड़ रुपए खर्च आएगा।

बाढ़ से प्रदेश को ये हुआ नुकसान: सीएम

सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने बताया कि अब तक की आई रिपोर्ट में सिंचाई और जल संसाधन विभाग की 399 सरकारी योजनाओं को नुकसान पहुंचा, जिन पर 90 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च होगा। राज्य में बारिश और बाढ़ से 1142 किलोमीटर लंबी 996 सड़कों को नुकसान पहुंचा है, इनकी मरम्मत के लिए लिए 230 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इसके अलावा बारिश में बाढ़ से पूरे राज्य में 3369 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। 1470 ट्रांसफार्मर और अन्य बुनियादी ढांचों में भी नुकसान पहुंचा, जिनके लिए 22 करोड़ की सरकार को जरूरत होगी।

प्रशासनिक सचिवों की बढ़ाई शक्तियां | Haryana Flood News

सीएम ने बताया कि सड़क, पुल, पेयजल योजना, लघु सिंचाई योजना और बिजली आपूर्ति को हुए नुकसान के लिए मरम्मत के लिए प्रशासनिक सचिवों को प्रशासनिक शक्तियां सौंपी गई। सड़क के मरम्मत के लिए 10 लाख रुपए तक के काम एसई के स्तर पर कराया जा सकेंगे, 1 करोड़ तक के काम इंजीनियर वर्क्स पोर्टल के माध्यम से स्पेशल टेंडर के जरिए कराए जाएंगे।

ये जिले बाढ़ प्रभावित घोषित

प्रदेश के 12 जिले अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, सरसा और यमुनानगर को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। इन जिलों के 1353 गांव और 5 एमसी क्षेत्रों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। इन सब गांवों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना की सेवाएं सरकार ले रही है।

पशुपालकों के लिए भी घोषणा | Haryana Flood News

सीएम मनोहर लाल ने पशुपालकों को भी राहत दी है। सीएम ने बताया कि भैंस, गाय, ऊंट, याक आदि की हानि पर 36500 रुपए, भेड़, बकरी आदि के लिए 4000 रुपया, ऊंट, घोड़ा, बैल आदि के लिए 32000 रुपए, बछड़ा, गधा, टट्टू खच्चर, बछड़ा के लिए 20000 रुपए प्रभावित लोगों को सरकार देगी।

400 एमएम अधिक हुई बारिश | Haryana Flood News

इस बार 8 और 12 जुलाई के बीच पांच दिन में सामान्य तौर पर 28.4 एमएम बारिश होती है। इस बार 110 एमएम बारिश हुई। 400 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और अंबाला में सबसे अधिक बारिश हुई। इन चारों जिलों में आठ से दस गुना अधिक बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश से काफी पानी आया। यमुना, मारकंडा, घग्गर, सरस्वती नदियों में बारिश का खूब पानी आया।

यह भी पढ़ें:– हैजा से बिगड़े हालात; एक बच्चे और एक बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय