हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश कांग्रेस पर ट...

    कांग्रेस पर ट्विटर सख्त, राहुल के बाद कांग्रेस का अकाउंट लॉक

    Congress

    पार्टी बोली-हमारे नेता जेलों में जाने से नहीं डरे, अब क्या खाक डरेंगे

    नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के बाद अब ट्विटर ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भी लॉक कर दिया। कांग्रेस ने वीरवार को आरोप लगाते हुए कहा कि ट्विटर ने पार्टी के आधिकारिक हैंडल @INCIndia को लॉक कर दिया है। यह जानकारी पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर दी। साथ ही पार्टी की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस और उसके नेता इनसे डरने वाले नहीं हैं। बताया जा रहा है कि ट्विटर ने नियम उल्लंघन के चलते ये कार्रवाई की है। इससे पहले भी सोशल मीडिया कंपनी ऐसी की कार्रवाई राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कर चुकी है।

    कांग्रेस ने लॉक किए अपने ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट फेसबुक पेज पर शेयर किया है और लिखा है- ‘जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या खाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। इससे पूर्व बुधवार देर रात कांग्रेस ने दावा किया कि रणदीप सुरजेवाला समेत पांच वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है। पार्टी की ओर से कहा गया था कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव के ट्विटर अकाउंट निलंबित कर दिए गए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।