हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दलदल में फंसी...

    दलदल में फंसी दो गायों को सुरक्षित बाहर निकाला

    • गौ रक्षा दल व नगरपालिका कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत

    • रस्सियों से नहीं निकली तो ट्रैक्टर का लेना पड़ा सहारा

    कलायत (सच कहूँ न्यूज)। नव निर्माणाधीन पार्क के पास बनी दलदल में फंसी दो गायों को समय रहते गौ रक्षा दल सदस्यों व नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा बचा लिया गया। रविवार को बरसात के दौरान एक व्यक्ति द्वारा पालिका कर्मचारियों को सूचना दी गई कि दो गाय पार्क के नजदीक बनी दलदल में फंसी हुई हैं। उनका केवल सिर का हिस्सा दिखाई दे रहा है। दलदल में फंसी गाय की सूचना के बाद गौ रक्षक दल भी नगरपालिका कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा पहले तो गायों को रस्सियों के सहारे निकालने का प्रयास किया गया।

    लेकिन करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के पश्चात प्रयास कामयाब नहीं हुए तो ट्रैक्टर की सहायता से रस्सियों से बांधकर गाय को बाहर निकाला गया। गौ रक्षा दल कलायत संचालक प्रमोद कंसल, गोलू मौन, अंकित खटकड़, रमन शर्मा, काला पंडित व सफाई कर्मचारी रवि व महेंद्र ने बताया कि दोनों गाय दलदल में लंबे समय से फंसी हुई थी जब उनको बाहर निकाला गया तो वे चल फिर भी नहीं पा रही थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here