हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब दिनदहाड़े महिल...

    दिनदहाड़े महिला से बैग छीनकर लुटेरे फरार

    Bhiwani Theft News
    सांकेतिक फोटो

    सुनार के पैसे देने आई थी महिला, पुलिस केस दर्ज | Moga News

    बाघापुराना (सच कहूँ न्यूज)। Bagha Purana News: मोगा के कस्बा बाघापुराना में मोगा रोड पर एक ज्वैलरी शॉप के बाहर एक महिला से दो कार सवार अज्ञात व्यक्तियों ने पैसे का बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। जानकारी देते हुए बाघा पुराना रोड निवासी करीब 65 वर्षीय महिला परमीत कौर पत्नी बलविंद्र सिंह ने बताया कि, शनिवार को सुबह वह घर से सुनार के पैसे देने के लिए आॅटो से आई थी। Moga News

    जब वह मोगा रोड पर सुनार की दुकान के बाहर पहुंची तो दुकान के पास एक लड़का खड़ा था और उसका दूसरा साथी कार में बैठा था। जब में दुकान के अंदर जाने लगी तो खड़े लड़के ने अचानक महिला के हाथ से पैसों से भरा बैग छीन लिया और कार में बैठकर फरार हो गया। महिला ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश महिला के हाथ नहीं आ सके। जानकारी देते हुए जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि परमीत कौर ने शिकायत की है कि, मोगा रोड पर दो कार सवार ने एक महिला का पैसे से भरा बैग छीन लिया। बैग में कुछ पैसे और जरूरी कागजात थे। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। Moga News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन दोस्तों की मौत, एक गंभीर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here