हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अनियंत्रित डं...

    अनियंत्रित डंपर दुकान में घुसा, 6 लोगों की मौत, चार घायल

    Sonipat News
    सांकेतिक फोटो

    रायबरेली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के गुरबक्सगंज इलाके में बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और अन्य चार घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना आज सुबह करीब छह बजे बांदा-बहराइच राजमार्ग पर खगइया खेड़ा गांव के पास हुई जब घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाय की दुकान में घुस गया।

    यह भी पढ़ें:– लकड़ी लादकर लखनऊ जा रहे ट्रक के टायर में आग लगने से जलकर खाक हुआ

    उन्होंने कहा, चाय की दुकान में बैठे 10 लोग डंपर की चपेट में आ गए, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान लल्लई, लल्लू, रवींद्र, वृंदावन और शिव मोहन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, अशोक वाजपेयी, राम प्रकाश तिवारी, दीपेंद्र लोधी और श्रवण लोधी को घटना में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव और राहत अभियान शुरू किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here