हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश हरियाणा-राजस्...

    हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, आगजनी, 10 लोग घायल

    Nuh News
    Nuh News: हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर दो समुदायों में हिंसक झड़प, आगजनी, 10 लोग घायल

    एक पक्ष के लोगों ने हिंदू समुदायों की दुकानों को आग के हवाले किया

    • छतों पर चढ़कर लोगों ने पथराव किया व कांच की बोतले फेंकी
    • क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण, भारी पुलिस बल तैनात

    नूंह (सच कहूँ न्यूज़)। Nuh News: जिला के गांव मुंडाका और राजस्थान बॉर्डर के हाजीपुर गांव के बीच मंगलवार को दो समुदायों के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते लोगों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए लोगों ने दुकानों को आग लगा दी और छतों से पथराव करना शुरू कर दिया। इस हिसंक झड़प में दोनों समुदायों के करीब 10 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका से हरियाणा पुलिस व राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। समाचार लिखे जाने तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। Nuh News

    जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका के गांव मुड़ाका में शाम के समय सड़क के बीच गाड़ी खड़ी करके इसरा नामक व्यक्ति कोल्ड ड्रिंक पीने लगा। गांव के समय सिंह ने इसरा से रास्ता से गाड़ी हटाने की बात कही। इसी बात से इसरा नामक ने कार से उतरकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल समय सिंह के सिर पर दे मारी। अचानक हुए हमले से समय सिंह का सिर फट गया और खून बहने लगा।

    आरोप है कि घायल समय सिंह ने अपने भाई को बुलाया तो हालात और बिगड़ गए। इसरा ने समय सिंह के भाई पर भी हमला कर दिया। इस झगड़े की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग इक्ट्ठा होने लगे। देखते ही देखते झगड़े ने सांप्रदायिक रूप ले लिया। गांव के दोनों पक्षों के लोग छतों पर चढ़ गए और पथराव शुरू कर दिया। कांच की बोतले भी फेंकी जाने लगी।

    गुस्साएं लोगों ने इसरा के घर में घुसकर बाइक को आग के हवाले कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी हिंदूओं की दुकानों में आग लगा दी। पूरे क्षेत्र में धूंआ ही धूंआ हो गया। डेढ़ घंटे के करीब पथराव और आगजनी का तांडव चलता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन स्थिति काबू में नहीं आई।

    दो पक्षों के बीच हुए इस झगड़े में चुन्नीलाल, गोपाल, लेखराज, वीर सिंह, फूलचंद, हंसराज और दूसरे पक्ष के खुर्शीद, फरहान व शाहबाज घायल हो गए। हुए। घायलों का इलाज फिरोजपुर झिरका के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हालात बिगड़ते देख पांच थानों और राजस्थान बार्ड के थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने काबू में किया। हरियाणा और राजस्थान की पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। क्षेत्र में अभी भी भारी पुलिस बल तैनात है। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने इस हिंसक झड़प को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। Nuh News

    यह भी पढ़ें:– बीकेआई आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, हथियारों सहित पांच आरोपी गिरफ्तार