Volleyball Ground Construction

Sirsa News: एक साल से अधर में लटके वॉलीबॉल ग्राउंड का निर्माण कार्य हुआ शुरू

गांव पन्नीवाला मोटा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाला वॉलीबॉल ग्राउंड पिछले करीब एक साल से अधर में है। ग्राउंड के चारों ओर लोहे के पोल और पाइप लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन बीच में खड़े 3-4 पेड़ों को हटाने की अनुमति नहीं मिलने से शेष निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा।
हरियाणा  खेल  राज्य