हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान थाई बॉक्सिंग ...

    थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में यश ने गोल्ड एवं देव ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया

    Thai Boxing Competition

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। 7 व 8 अगस्त को जयपुर में आयोजित थाई बॉक्सिंग के स्टेट लेवल टूर्नामेंट में आरती मोंटेसरी एकेडमी के छात्र यश यादव ने गोल्ड एवं देव गेदर ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्र प्रिंस यादव ने भी सिल्वर मेडल प्राप्त किया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी नेशनल प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे।

    स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पूनम खेतान ने बताया कि विद्यालय द्वारा स्पोर्ट्स एकेडमी के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न गेम्स हेतु तैयार किया जा रहा है। स्कूल निदेशक राजीव खेतान ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार से स्कूल एवं शहर का नाम रोशन करते रहेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।