How To Improve Your Eyesight: महीने भर में उतार फेकेंगे चश्मा, ये घरेलू उपाय आंखों के लिए अमृत

How To Improve Your Eyesight
How To Improve Your Eyesight: महीने भर में उतार फेकेंगे चश्मा, ये घरेलू उपाय आंखों के लिए अमृत

How To Improve Your Eyesight: आंखें हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण इन्द्रियां होती हैं लेकिन फिर भी हम इनका ठीक तरह से ख्याल नहीं रख पाते, दिनभर लैपटॉप या मोबाइल की स्क्रीन के सामने बैठे रहने से भी आंखों पर प्रभाव पड़ता है जिससे आंखों में दर्द होना पानी निकलना, ज्यादा देर तक पढ़ने या ध्यान केंद्रित करने से सिर में दर्द शुरू हो जाना और आंखों की रोशनी कम हो जाना ये सब कुछ आम समस्याएं है। अगर आंखों की रोशनी की बात करें तो जब एक बार आंखों की रोशनी कम हो जाती है तो रोशनी को बढ़ाने में बहुत परेशानी होती है। लेकिन सही लाइफस्टाइल और आंखों का अच्छे से ख्याल रखा जाए तो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है और आंखों का नंबर लगातार नहीं बढ़ता।

Cholesterol Control: सर्दियों में जरूर पिएं ये 3 हार्ट फ्रेंडली ड्रिंक, नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल का होगा खात्मा, दिल रहेगा स्वस्थ

दरअसल दिन भर काम करके अक्सर हमारी आंखें थक जाती है। खासकर की जब हम पूरे दिन कंप्यूटर या मोबाइल पर लगे रहते हैं। साथ ही हमारी डाइट, एक्सरसाइज और नींद का पैटर्न भी इतना अधिक खराब है कि हमारी आई साइड वीक होने लगती है। इतना ही नहीं थकान और स्ट्रेस का असर हमारी मेंटल हेल्थ के साथ आंखों की खूबसूरती पर भी होता है। ऐसे में इन सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए आंखों की एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती है। इसलिए आंखों की इस समस्या को देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जिन्हें करने से आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं। How To Improve Your Eyesight

Karwa Chauth Makeup Tips: करवा चौथ पर सुनहरा निखार लाने के लिए घर पर ही करें गोल्ड फेशियल, आओ जानें सभी स्टेप्स

How To Improve Your Eyesight
How To Improve Your Eyesight: महीने भर में उतार फेकेंगे चश्मा, ये घरेलू उपाय आंखों के लिए अमृत

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज | How To Improve Your Eyesight

आंखों को ऊपर नीचे घुमाना:-आंखों को लगातार ऊपर नीचे घुमाने से आंखों का मूवमेंट बेहतर होता है और आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

आंखों को दाएं और बाएं घुमाना: अगर आप अपनी आंखों को लगातार दाएं-बाएं घुमाते हैं तो इससे आपकी आंखों का मूवमेंट बेहतर होता है। इससे आपकी आई साइड में भी सुधार की संभावना बढ़ती है।

त्राटक: त्राटक या टकटकी एक तरह का योगासन है, जिसे आंखों के लाभ लिए किया जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी खास वस्तु पर फोकस करना होता है, इस एक्सरसाइज को करते समय आपका शरीर नहीं हिलना चाहिए और पूरा ध्यान उसी वस्तु पर ही होना चाहिए।

आंख छपकाना: बता दें कि यह सबसे सरल एक्सरसाइज में से एक है जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आंखों को तेजी से 10 सेकंड तक झपकाएं और फिर 20 सेकेंड आंखों को बंद करके उन्हें आराम दें और अपना ध्यान सांस लेने पर केंद्रित करें। इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराया जा सकता
है। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आंखों को हथेली से ढकना:- अपने हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर उन्हें आंखों पर रखें इससे हथेलियों की गर्माहट आंखों की सिकाई करती हैं और आपकी आंखों को आराम मिलता है इस प्रक्रिया को आप 5 से 10 मिनट के लिए कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आंखों की थकान दूर होती है।

तांबे के बर्तन में पानी पिएं | How To Improve Your Eyesight

बताया जाता है कि तांबे के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। तांबे के बर्तन में पानी पीने से आपकी त्वचा सम्बंधी समस्यायें भी ठीक हो जाती है। उधर तांबे के बर्तन में कुछ ऐसे तत्व पाये जाते हैं जिनसे आंखों की राशनी बढ़ती है व इस बर्तन में पानी पीने से आपको चश्मे से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आपको करना है कि आप रात में ही तांबे के लोटे में पानी रख दें व सुबह उठकर बर्तन का सारा पानी पी लें। और फिर देखना कुछ ही हफ्तों में आंखों की रोशनी के साथ अन्य बीमारियों भी खत्म होने लगती है।

आंवला: डॉक्टरों के अनुसार आंवला आंखों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसमें पोषक तत्वों व विटामिन सी से लबालब आंवले का सेवन आपकी आंखों के लिए रामबाण है। इसका सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी को पहले की तरह सामान्य कर सकता है। आंवले का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है आप चाहे तो कच्चा आंवला, आंवले का मुरब्बा, आंवले का जूस व आंवले की कैंडी खा सकते हो। अगर आप चाहें तो अपनी आंखों को आंवले के पानी से भी धो सकते हो। ये सब कुछ करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।

नींबू पानी व गन्ने का रस: गन्ने का जूस भी आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें फॉसफोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम व आयरन से भरपूर गन्ना आंखों के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। वहीं नींबू पानी का रोजाना सेवन करने से भी आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। आप चाहें तो गन्ने के रस में ही पर्याप्त मात्रा में नींबू मिलाकर पी सकते हैं। इससे आप दोनों ही पोषक तत्वों के लाभ ले सकते हैं।

हरी घास पर चलना: हरी घास पर चलने से भी आपके नश्मे का नम्बर कम हो सकता है और लगातार चलने से चश्मे से छुटकारा भी पा सकते हैं। बस आपको ओस से भीगी घास पर सुबह के समय नंगे पैर चलना आपकी आंखों की रोशनी तीव्र गति से बढ़ सकती है। देखा जाये तो यह नुस्खा आंखों के इलावा मधुमेह के रोगियों के लिए भी अच्छा हो सकता है।

अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए प्रदान की गई है यह किसी इलाज का विकल्प नहीं हो सकती। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डॉक्टर से किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।