हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More

    लेबनान में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में 11 प्रदर्शनकारी घायल

    Nationwide Demonstrations in Lebanon

    बेरूत। लेबनान में चल रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में 11 प्रदर्शनकारी घायल हो गये हैं। एलबीसीआई लोकल टीवी चैनल ने यह सूचना जारी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो प्रदर्शनकारी बेरूत में घायल हो गये जिन्हें रेड क्रॉस के माध्यम से अस्पताल भर्ती कराया गया वहीं नौ अन्य प्रदर्शनकारी त्रिपोल में चले रहे प्रदर्शन में घायल हो गये और उन्हें लेबनान के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेबनान में उत्पन्न हुई भयानक स्थिति के खिलाफ शुक्रवार से राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बेरूत में एक प्रसिद्ध कार्यालय की इमारत में आग लगा दी और उस इमारत के दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया। दंगा फैलाने वालों को तितर-बितर करने और इलाके में संपत्तियों को नष्ट करने से रोकने के प्रयास में पुलिस ने आंसू बम का इस्तेमाल किया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।