हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य पंजाब संगरूर में दि...

    संगरूर में दिन-दिहाड़े लूट

    Rohtak News
    Petrol Pump Robbery:

    नकाबपोशों ने प्राईवेट बैंक के कर्मचारी से छीने 2 लाख 83 हजार रूपये

    संगरूर। (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह) बुधवार सुबह संगरूर में दिन-दिहाड़े लूटेरों द्वारा एक प्राईवेट बैंक के कर्मचारी से 2 लाख 83 हजार रुपये की लूट किए जाने का मामला सामने आया है। कई नकाबपोश लुटेरे कार में विच्च सवार होकर आए थे व कुछ ही मिनटों में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार तेजिन्द्र सिंह नामक युवक जो गौशाला रोड स्थित एक बैंक में लोन का काम करता है, आज दोपहर बाद तेजिन्दर सिंह जब मोटरसाईकिल पर स्थानीय शाही समाध के पास पहुंचा तो कार सवार नकाबपोशों ने रॉड से हमला कर दिया व उसका बैग छीन लिया।

    बैग में 2 लाख 83 हजार रुपये थे। भरे बाजार में लूटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए व लुटेरे खाली बैग सड़क पर फैंककर चले गए। इस घटना के कारण शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस संबंधी थाना सिटी प्रमुख मालविन्दर सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फिलहाल पुलिस लुुटेरों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here