हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home देश 25वां फ्री ने...

    25वां फ्री नेत्र जांच शिविर 11 से, तैयारियां जोरों पर

    • याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज

    Sirsa, SachKahoon News:  परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पावन स्मृति में शाह सतनाम जी धाम में 11 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे याद-ए-मुर्शिद परमपिता शाह सतनाम जी महाराज 25वें नेत्र जांच शिविर की तैयारियां जोरों पर हंै। शाह सतनाम जी रिसर्च एंड डेवल्पमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने जा रहे इस नेत्र जांच शिविर मेंं हर वर्ष की भांति इस बार भी विभिन्न तरह के नेत्र रोगों की फ्री जांच की जाएगी। कैंप के लिए रविवार 11 दिसम्बर से शाह सतनाम जी धाम में पर्चियां बनने के साथ-साथ मरीजों का चैकअप भी शुरू हो जाएगा। कैंप में आंखों के सभी रोगों का चैकअप स्पेशलिस्ट एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क किया जाएगा। फ्री नेत्र जांच शिविर संबंधी किसी भी जानकारी के लिए आप 08569917777 व 01666238250 पर संपर्क कर सकते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here