सुगम यातायात और  आमजन की सुविधा को दें प्राथमिकता: त्रिगुण बिसेन

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। राजधानी दिल्ली से सटे  शहर गाजियाबाद  में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आया। बुधवार को पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन और सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम रितेश त्रिपाठी ने पीक आवर के दौरान नया बस अड्डा और पुराना बस अड्डा क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से बस अड्डों के आसपास यातायात के सुचारु संचालन, जाम की स्थिति से निपटने और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि संवेदनशील चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नियमित रूप से इस तरह के निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके।

About The Author

Related Posts