हमसे जुड़े

Follow us

28.8 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More

    हैती के राष्ट्रपति मोइसे की हत्या के 28 संदिग्धों की हुई पहचान

    Jovenel Moïse

    मॉस्को (एजेंसी)। हैती की पुलिस ने राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या के 28 संदिग्धों की पहचान कर ली है, जिनमें से 26 कोलंबियाई नागरिक हैं। समाचार एजेंसी ने राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख लियोन चार्ल्स के हवाले से यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो अन्य संदिग्ध हैती के नागरिक हैं। चार्ल्स ने बताया कि आठ संदिग्ध हत्यारों की अब भी तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने मंगलवार देर रात मोइसे के निजी आवास पर उनकी हत्या कर दी। उनकी पत्नी मार्टिने मोइसे को भी गोली लगी है, जिन्हें गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मोदी ने हैती के राष्ट्रपति की हत्या पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की हत्या पर दुख व्यक्त किया है। मोदी ने गुरुवार रात ट्वीट कर मोइसे के परिवार तथा हैती के निवासियों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हैती के राष्ट्रपति जोवेनेट मोइसे की हत्या तथा हैती की प्रथम महिला मार्टिन मोइसे पर हमले की घटना को सुनकर दुखी हूं। मोइसे के परिवार तथा हैती के निवासियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।” उल्लेखनीय है कि मोइसे की उनके निजी आवास पर बुधवार को हमला कर हत्या कर दी गई थी। वहीं हैती की प्रथम महिला मार्टिन मोइसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना के बाद कैरिबियाई देश हैती में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।