हमसे जुड़े

Follow us

34.2 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सिद्धारमैया क...

    सिद्धारमैया कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

    Siddaramaiah Corona Positive

    बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सिद्दारमैया ने स्वयं के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी मंगलवार को ट्विटर पर दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने लिखा,” मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं और डाक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मेरा अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध है कि अपनी कोरोना जांच करा लें और स्वयं को क्वारंटीन कर लें।” कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनकी बेटी तथा पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम के पुत्र सांसद कार्ति चिदंबरम भी संक्रमण ग्रसित हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।