हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खेतों में पेड़...

    खेतों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

    The body of the young man found hanging from a tree in the fields

    जेब से मिला सुसाईड नोट (The body of the Young Man)

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। दिनोद गांव में शनिवार को एक (The body of the Young Man) युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। युवक की पहचान जिला के गांव संडवा निवासी जुम्मादीन के रूप में हुई है। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार सुबह ग्रामीण जब गांव में उठे तो उन्होंने देखा कि गांव के खेतों में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई हुई है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

    युवक की पहचान जुम्मादीन के रूप में हुई और वह गांव संडवा का निवासी बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी सरोज ने बताया कि उसका पति दिनोद गांव में किसी से पैसे लेने के लिए आया था, लेकिन उसकी यहा लाश मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा लगता है कि उनके पति को मारकर लटकाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाए। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि लाश की जेब में से सुसाइड नोट भी मिला है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।