हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home कारोबार न ब्याज दरें ...

    न ब्याज दरें घटी, न ईएमआई पर असर, नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं

    No Change In Policy Rates

    मुंबई। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो दर तथा अन्य नीतिगत दरों को यथावत् रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास की अध्यक्षता में केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नी​ति समीति की आज समाप्त तीन दिवसीय बैठक में सभी नीतिगत दरों को अपरिवर्तित रखने का निर्णय किया गया। रेपो दर को चार प्रतिशत, रिवर्स रेपो दर को 3.35 प्रतिशत, मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी दर को 4.25 प्रतिशत और बैंक दर को 4.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा गया है। नकद आरक्षी अनुपात चार प्रतिशत और एसएलआर 18 प्रतिशत पर बना रहेगा। बैठक के बाद दास ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में वास्तविक जीडीपी की विकास दर 9.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

    अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। विदेशों से भी मांग आ रही है। साथ ही मौसम विभाग ने इस साल सामान्य मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। आने वाले दिनों में कोविड-19 टीकाकरण भी गति पकड़ेगा। ये सभी कारक अर्थव्यवस्था को गति देंगे। हालांकि टूरिज्म एवं हॉस्पिटलिटी सेक्टर को अब रिजर्व बैंक के माध्यम से राहत देने की बात कही गई है। रिजर्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि बैंक होटल, टूर आॅपरेटर, प्राइवेट बस, रेस्टोरेंट, एविएशन, सलोन, एंसिलियरी सेवा आॅपरेटर आदि को किफायती लोन देने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की नकदी की व्यवस्था बैंकों को जाएगी।

    दास ने कहा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मई को समाप्त सप्ताह में 598.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया और आज समाप्त हो रहे सप्ताह में इसके 600 अरब डॉलर के पार पहुंचने के संकेत हैं। उन्होंने कहा कि संकेत हैं कि विदेशी मुद्रा भंडार इस सप्ताह 600 अरब डॉलर के पार पहुंच चुका है, लेकिन हमें आंकड़ों की पुष्टि का इंतजार करना होगा। इस सप्ताह के आंकड़े अगले शुक्रवार को जारी किये जायेंगे। यह किसी भी वैश्विक उथल-पुथल की स्थिति में चुनौति का सामना करने का आत्मविश्वास प्रदान करता है। उल्लेखनीय है कि 21 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 592.9 अरब डॉलर पर रहा था। इस प्रकार 28 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 5.3 अरब डॉलर की जबरदस्त वृद्धि रही है। इस समय सिर्फ चीन, जापान, स्विटजरलैंड और रूस के पार 600 अरब डॉलर से अधिक का विदेशी मुद्रा भंडार है। 3,198 अरब डॉलर के साथ चीन पहले स्थान पर है जबकि 605 अरब डॉलर के साथ रूस भारत से कुछ ही आगे है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।