हमसे जुड़े

Follow us

34.9 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त, 40 फीसदी सब्जी हुई महंगी

    Inflation Unemployment

    नई दिल्ली। पिछले कई महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है जिससे सब्जी से लेकर मालभाड़ा तक सब महंगा होता जा रहा है। एक तरफ कोरोना की मार है दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। देश में पेट्रोल 100 रुपये और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। तेल के दाम बढ़ने के कारण मालभाड़ा बढ़ रहा है। जिस कारण सब्जियां भी महंगी हो रही हैं।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, महीनेभर के भीतर ही सब्जियां 40 फीसदी तक महंगी हो गई। दिल्ली की आजादपुर मंडी में जहां जून के शुरूआती हफ्ते में आलू 15-20 रुपये किलो बिक रहा था, अब 25 रुपये किलों बिक रहा है। टमाटर, करेला की कीमत 30 रुपये से बढ़कर अब 40 रुपये तक हो गई है। 30-40 रुपये बिकने वाला प्याज अब 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसी तरह दूसरी लौकी, भिंडी, बैगन, मटर जैसी दूसरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं।

    फल-सब्जियों पर मालभाड़े में 25 फीसदी का इजाफा

    पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम चीजों पर पड़ रहा है। खाघ तेल, साबुन, टूथपेस्ट, किचन का सामान सबकुछ महंगा हो रहा है। दिल्ली में आज पेट्रोल 100 रुपये और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। पिछले दो महीनों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर तेल की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है। यही नहीं, सैनिटाइजेशन, टोल, मेंटनेंस, इंश्योरेंस भी बढ़ा है। कुल मिलाकर ट्रांसपोर्ट की लागत करीब 30 से 35 फीसदी बढ़ गई है। वहीं मालभाड़े में 20 से 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब हैं कि ट्रांसपोर्ट की लागत में 65 फीसदी हिस्सा डीजल का होता है। 20-25 फीसदी हिस्सा मेंटनेंस, इंश्योरेंस, ईएमआई आदि का होता है। इस तरह डीजल का भाव बढ़ने से ट्रांसपोर्ट की लागत बढ़ जाती है और फिर सभी सामान महंगा होने लगता है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।