हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ संतोष इन्सां ...

    संतोष इन्सां ने रक्तदान कर बचाई जान

    Blood Donation

    उकलाना (सच कहूँ/कुलदीप स्वतंत्र)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए नंगथला, ब्लॉक उकलाना निवासी संतोष इन्सां ने जरूरतमंद मरीज के उपचार हेतु रक्तदान कर उसकी जान बचाई। ब्लॉक उकलाना के भंगीदास पवन इन्सां ने बताया कि ममता इन्सां निवासी गांव खारा, तहसील बरवाला बीमारी के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल है।

    भंगीदास ने बताया कि जब उन्हें फोन पर उक्त पीड़ित को ब्लड की आवश्यकता के बारे में पता चला तो उन्होंने बिना देरी किए उक्त जानकारी गांव की साध-संगत को दी। जानकारी मिलते ही संतोष इन्सां ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर रक्तदान कर मरीज के इलाज में मदद की। इस नेक कार्य की प्रशंसा करते हुए पीड़ित के परिजनों ने कहा कि धन्य हैं आपके पूज्य गुरुजी, जिनकी पावन शिक्षा पर आप अमल करते हुए बीमारों के इलाज में सहयोग कर पुण्य के भागीदार बनते हो।

     

    ट्रयू ब्लड पम्प: 24 घंटे रक्तदान के लिए हम तैयार

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।