हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा करवा चौथ पर स...

    करवा चौथ पर सजी महिलाएं

    karva chauth sachkahoon

    ब्यूटी पार्लरों में लगी रही भीड़

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। सुहागिनों का खास त्यौहार करवा चौथ पर्व पर रविवार को जहां बाजारों में मेहंदी लगवाने के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। वहीं ब्यूटी पार्लरों में भी मेहंदी लगवाने के लिए महिलाएं सुबह से ही पहुंची और सजी। इस बार सबसे अलग-अलग किस्म की मेहंदी लगवाने को लेकर सुहागिनों में सबसे अधिक कयावत नजर पसंद की गई। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रहती हैैं। सोलह शृंगार कर कर चांद को अर्घ्य देती हैं। इन दिनों मेहंदी लगवाने के लिए बाजारों में दुकानें सजी हुई। महिलाओं ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क, सैनिटाइजर प्रयोग करने का भी संदेश दिया है। मेहंदी लगाने वाले दुकानदार महिलाओं को केटलॉग से डिजाइन दिखाकर मेहंदी लगाते नजर आए।

    डिजाइनर्स का कहना है कि इस बार लॉकडाउन नहीं लगने व कोरोना का प्रभाव कम होने के कारण करवा चौथ पर हो रही दुकानदारी से हमारी दीपावली रोशन होने की उम्मीद जागी है। किसी महिला ने अपने पति का नाम हाथ पर तो किसी महिला ने हाथों पर ऊपर तक मेहंदी लगवाई। शहर से लेकर देहात तक की महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए दुकानों पर दिखाई दीं। महिलाओं ने बताया कि पुराने समय से चली आ रही परंपरा के तहत वे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए वे पूरे साजो श्रृंगार के साथ सुबह से रात तक बिना कुछ खाएं-पिये इस व्रत को रखती हैं, और देर रात चांद निकलने के बाद ही अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत को पूरा करती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।