हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अंबाला-दिल्ली...

    अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर तीन पर्यटक बसों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 10 घायल

    hree tourist buses on Ambala-Delhi highway sachkahoon

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर हीलिंग टच अस्पताल के समीप सोमवार सुबह तीन पर्यटक बसों की हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कटरा से दिल्ली जा रही तीन पर्यटक डीलक्स बसें आज तड़के आपस में टकरा गईं। लोगों ने पुलिस के साथ बड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सभी यात्री बसों में सो रहे थे। आगे वाली बस अचानक रूकने से पीछे से आ रही दोनों बसें आपस में टकरा गईं। हालांकि तीनों बसें राजमार्ग पर किनारे चल रही थीं इसलिए बड़े हादसे के बाद भी राजमार्ग पर यातायात जारी रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here