हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के सक्रिय केस घटकर 40 हजार के करीब

    coronavirus-cases sachkahoon

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर अब 40 हजार के करीब रह गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 18 लाख 18 हजार 511 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 179 करोड़ 91 लाख 57 हजार 486 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के तीन हजार 614 नये मरीज सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 40 हजार 559 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.09 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.44 प्रतिशत हो गई है।

    मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में पांच हजार 185 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 31 हजार 513 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.71 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में आठ लाख 21 हजार 122 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 77 करोड़ 77 लाख 58 हजार 414 कोविड परीक्षण किए हैं। इस दौरान देश में इस जानलेवा विषाणु के कारण 100 मरीजों की मौत हुई, जो एक दिन पहले कोविड-19 से हुई मौतों की तुलना में 89 कम है। देश में मृत्यु दर अभी 1.20 प्रतिशत है। केरल में पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 510 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 11330 रह गई।

    वहीं, 1612 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6441033 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 66762 हो गया है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 38 घटकर 6928 रह गए हैं। इस दौरान राज्य में 355 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 77,19,949 हो गई। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 1,43,750 तक पहुंच गया है। तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 215 घटकर 1461 रह गए हैं। वहीं 327 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 34,12,226 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 38,023 है। कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 82 घटकर 2802 रह गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here