हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा मेडिकल रिसर्च...

    मेडिकल रिसर्च के लिए कमलेश इन्सां की पार्थिव देह दान

    Kamlesh Insan sachkahoon

    मुलाना मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी करेंगे रिसर्च

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई ‘अमर सेवा’ मुहिम के तहत अंबाला में एक और शरीरदान हुआ। कमलेश इन्सां (Kamlesh Insan) पत्नी राम प्रसाद इन्सां निवासी छोटा कोट कछुआ ब्लॉक मोहड़ जिला अंबाला के मरणोपरांत उनके पार्थिव शरीर को रिसर्च के लिए परिजनों ने मुलाना मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट को दान किया।

    पति राम प्रशाद इन्सां ने बताया कि कमलेश देवी इन्सां (Kamlesh Insan) की अचानक तबियत बिगड़ी गई थी, इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां वह अपनी श्वासों रूपी पूंजी पूरी कर कुल मालिक के चरणोंं में जा विराजी। कमलेश देवी इन्सां ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से सन् 1981 में नाम की दीक्षा ली थी और पूज्य जी की पावन शिक्षा का अनुसरण करते हुए जीते जी शरीरदान करने का प्रण लिया हुआ था। जिसके चलते उनके परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया। जहां विद्यार्थी रिचर्स कर बेहतर डॉक्टर बन सकेंगे। उनका सारा परिवार डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हुआ है।

    कमलेश देवी अमर रहे के नारों से गूंजा आसमान

    अंतिम यात्रा के दौरान कमलेश देवी इन्सां की पार्थिक देह को फूलों से सजी एम्बूलेस में विदा किया गया। इससे पूर्व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने पावन नारा लगाकर व अरदास बोलकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित साध-संगत, रिश्तेदारों व अन्य सेवादारों ने शरीदानी कमलेश इन्सां अमर रहे के नार लगाए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here