हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रेवाड़ी में ते...

    रेवाड़ी में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश

    Rain in Rewari sachkahoon

    रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। दोपहर अचानक तेज अंधड़ के बाद झमाझम बारिश (Rain in Rewari) शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक पूरे शहर में तेज बरसात हुई। बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया है। दो दिन से धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के बाद शुक्रवार को दोपहर 3:15 बजे बादल छा गए और फिर धूलभरी तेज आंधी शुरू हो गई।

    आसमान में कुछ देर बाद काली घटाएं छाईं और फिर चारों ओर अंधेरा छा गया। देखते ही देखते झमाझम बारिश (Rain in Rewari) शुरू हो गई। आधे घंटे तक शहर में बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भी जमा हो गया। बता दें कि मौसम विभाग ने 27 और 28 मई को पहले से ही बारिश का अनुमान लगाया हुआ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here