हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा किसान की बेटी...

    किसान की बेटी ऋतुल का एनडीए में सिलेक्शन

    NDA Result

    हिसार (सच कहूँ/सरदाना )। कंवारी निवासी आर्य समाजी एवं किसान चतर सिंह दुहन की सुपौत्री एवं अजीत दुहन की सुपुत्री ऋतुल का एनडीए में सिलेक्शन होने पर आशीर्वाद ग्रुप सेक्टर 16-17 में लड्डू बांटकर उनकी कामयाबी पर पूरे दुहन परिवार को बधाई दी। इस अवसर पर आशीर्वाद ग्रुप के संचालक कृष्ण चहल राजली वाले, न्याय दिलाओ लोकतंत्र बचाओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्यवंशी कमल हांडा, हेड मास्टर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष बिश्नोई, सूबेदार रणबीर सिंह, सुमेर सिंह पूनिया, डॉ. राजेंद्र पंघाल, इंस्पेक्टर राम सिंह झाझड़िया, मंशुल पसरीजा, संजय झाझड़िया, संजय कुमार श्योराण, जवाहर लाल महता, जगबीर पुनिया, वजीर दलाल, सुखबीर बेनीवाल, कृष्ण ग्रेवाल, राजेंद्र गोदारा, डॉ. अनूप कुमार एडीओ, मास्टर प्रदीप श्योराण, मास्टर सुरेश दहिया आदि उपस्थित थे। सभी ने एक सुर में बिटिया की कामयाबी के लिए प्रार्थना की और बधाई दी। ऋतुल ने पूरे भारतवर्ष में तीसरा रैंक हासिल करके अपने गांव कंवारी के साथ-साथ जिला हिसार और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here