हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ समर वैकेशन के...

    समर वैकेशन के बाद बदला स्कूलों का टाईम, देखें किस टाईम खुलेंगे अब स्कूल

    school time

    सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक खुलेंगे स्कूल

    चंडीगढ़ (एम के शायना)। हरियाणा में समर वैकेशन के बाद पहली जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। परंतु हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब 1 जुलाई से स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। यही समय विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए होगा। जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले समय सुबह 7 बजे से 12 बजे तक था। परंतु अब समय में बदलाव कर दिया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है।

    1 जुलाई से शुरू होंगे स्कूल

    प्रदेश में अभी ग्रीष्मअवकाश चल रहे हैं। जो कि 30 जून को खत्म होंगे। स्कूल 1 जुलाई से शुरू होंगे। प्रदेश में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। हालांकि पहले अध्यापकों के लिए 12 बजे तक ही समय रहता था। अब उन्हें भी ढाई बजे ही जाना होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here