हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home खेल राष्ट्रीय योग...

    राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भूपेन्द्र सिंह इन्सां ने जीता स्वर्ण

    • पूज्य गुरुजी को दिया जीत का श्रेय : भूपेन्द्र इन्सां

    सरसा। (सच कहूँ/सुनील बजाज)  जिनके हौसले आसमान छूते हैं सफलताएं उनके कदम चूमती हैं। कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो दिव्यांगता भी बाधा नहीं बनती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया उपकार कॉलोनी निवासी नेशनल योगा खिलाड़ी भूपेन्द्र सिंह इन्सां ने। नेशनल योगा खिलाड़ी भूपेन्द्र सिंह इन्सां ने इंडियन योगा फेडरेशन की तरफ से श्रीराम कॉलेज, जिला पलवल (हरियाणा) 8 से 10 मई 2022 तक करवाए गए 38वें ऑल इंडिया योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2022-23 में 40 से 50 आयु वर्ग में खेलते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    बिना किसी टेनर के वह पिछले 10 वर्षों से योगा प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। अब तक वह सात पदक जीत चुके हैं जिनमें 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक शामिल हैं। मूल रुप से कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रहने वाले राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी वर्तमान में उपकार कॉलोनी में रह रहे है और समाचार पत्र दैनिक सच कहूँ में पिछले करीब 17-18 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

    पूज्य गुरुजी को दिया जीत का श्रेय

    राष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह इन्सां ने अपनी जीत का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा, सरसा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को दिया। उन्होंने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर है, वह अपने पूज्य गुरुजी की बदौलत है। उनकी पावन प्रेरणा से ही उन्होंने खेलों में हिस्सा लेना शुरु किया। वह ही उनके कोच हैं और उनके आशीर्वाद से ही मैंने नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल किया है। पदक जीतने के बाद उन्होंने यूपी बरनावा में जाकर पूज्य गुरुजी का पावन आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here